Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के खिलाड़ियों को CM भगवंत मान की बड़ी सौगात, 45 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि बांटी

May 24, 2026

पंजाब के खिलाड़ियों को CM भगवंत मान की बड़ी सौगात, 45 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि बांटी

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की इनामी राशि का वितरण किया। चंडीगढ़ में आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खिलाड़ियों को कुल 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देकर सम्मानित किया और कई अहम घोषणाएं भी कीं।

खिलाड़ियों को मिला बड़ा आर्थिक सम्मान

कार्यक्रम में कुल 1070 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए 27 करोड़ 70 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। पंजाब सरकार का कहना है कि यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मान

इस मौके पर 87 प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को ‘महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये, ब्लेजर, स्क्रॉल और सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इन खिलाड़ियों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल रहे। इस सम्मान पर कुल 4 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए।

ये भी पढ़ें…

खिलाड़ियों के खातों में सीधे सहायता राशि

सरकार ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और उपकरणों के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की घोषणा भी की। इस कदम का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक खेल संसाधन उपलब्ध कराना बताया गया है।

भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबले की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 1 नवंबर को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पंजाब में आयोजित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और सरकार राज्य को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में 43 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से युवा भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास भी इस कार्यक्रम में किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें