Site icon Dainik Savera Times

राजपुरा किडनैपिंग केस: मुख्य साजिशकर्ता ‘मामा’ भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

राजपुरा: गुजरांवाला मोहल्ला से 7 वर्षीय मासूम अभि के अपहरण के मामले में राजपुरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मामले के मुख्य मास्टरमाइंड अशोक यादव उर्फ ‘मामा’ को अमलोह से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अपहरण को अंजाम देने वाली महिला ललिता को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी थी। बीते दिनों शहर के व्यस्त इलाके गुजरांवाला मोहल्ला से एक महिला ने दिन-दिहाड़े सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था।

राजपुरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को भी काबू कर लिया था। हालांकि, वारदात का मुख्य सूत्नधार अशोक यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। सिटी थाना राजपुरा के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार अशोक यादव के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार उसे अमलोह से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पटियाला जेल भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में राजपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

Exit mobile version