Site icon Dainik Savera Times

मजीठा नकली शराब: ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए प्राप्त मेथनॉल का इस्तेमाल करके नकली शराब बनाई जा रही थी : DGP

Majitha spurious liquor: अमृतसर के मजीठा में नकली शराब के कारण हुई मौत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अवैध शराब व्यापार के सरगना के साथ-साथ कई स्थानीय वितरकों और औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घातक रसायन मेथनॉल के मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

इस रैकेट के गिरफ्तार सरगना की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जबकि मैथनॉल के मुख्य आपूर्तिकत्र्ताओं की पहचान लुधियाना के सुख एन्क्लेव में साहिल कैमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा, पुलिस ने स्थानीय वितरकों जिनकी पहचान प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय विक्रेताओं जिनकी पहचान निंदर कौर, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है को भी गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सरगना साहिब सिंह द्वारा ऑनलाइन खरीदे गए मैथनॉल कैमिकल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी तरह उजागर करने तथा इसमें शामिल लोगों को न्याय के दायरे में लाने के लिए जांच चल रही है। डीजीपी ने कहा कि डीएसपी सब-डिवीजन मजीठा अमोलक सिंह और एसएचओ पुलिस स्टेशन मजीठा एसआई अवतार सिंह को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version