Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, समय से पहले ट्रेन चलने से कई यात्री गिरे

January 4, 2026

Punjab News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, समय से पहले ट्रेन चलने से कई यात्री गिरे

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12006) के समय से पहले चलने के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के अचानक स्टार्ट होने से कई यात्री गिरकर घायल हो गए। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (GRP) ने लोको पायलट के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह हुआ ये हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 7 बजे हुआ, जब प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान लोको पायलट ने ट्रेन को बिना किसी सूचना या अनुमति के समय से पहले आगे बढ़ा दिया। अचानक ट्रेन की चाल में बदलाव और रुकने-स्टार्ट होने की वजह से यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया। महिला, बुजुर्ग और अन्य यात्रियों सहित लगभग 20 से 40 लोग गिरकर घायल हो गए।

यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे ने की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद प्रभावित यात्रियों ने सोशल मीडिया और एक्स-प्लेटफॉर्म के माध्यम से रेल मंत्रालय को शिकायत भेजी। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन बार-बार खतरनाक तरीके से चलती और रुकती थी, जिससे गंभीर चोट और जान-माल का जोखिम बढ़ गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Moga News: कांग्रेस नेता की हत्या मामला, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, 7 के खिलाफ FIR दर्ज

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के संचालन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें