Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी अमृतसर पुलिस की गाड़ी

August 11, 2024

Ludhiana में बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी अमृतसर पुलिस की गाड़ी

अमृतसर: पंजाब के लुधियाना में बीती रात दुगरी पुल पर अमृतसर पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई। आगे और पीछे का शीशा टूट गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद काफी दूर जाकर गिरी। कार के पीछे आ रहा बाइक सवार भी घायल हो गया।

गनीमत रही कि सड़क पर काफी भीड़ थी। राहगीरों ने खून से लथपथ कैदी और 2 पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कैदी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों ने घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी शिमलापुरी स्थित बाल सुधार केंद्र में विचाराधीन कैदी को छोड़ने आए थे।

थाना छेहरटा के एएसआई राजिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शिमलापुरी स्थित बाल सुधार गृह में नाबालिग विचाराधीन कैदी को छोड़ने लुधियाना आ रहे थे, जहां रास्ते में दुगरी पुल पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस कर्मियों द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने कार को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला तथा सिविल अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग विचाराधीन कैदी को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें