Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में बड़ा हादसा: ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत,1 घायल

June 22, 2024

लुधियाना में बड़ा हादसा: ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत,1 घायल

लुधियाना: लुधियाना में कल रात करीब 12 बजे हंबरां रोड पर एक शराबी ट्रक चालक ने उत्पात मचाया। ट्रक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लुधियाना हंबरां रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इसने डिवाइडर पर लेटे लोगों को भी कुचल दिया। लोगों ने शराबी ट्रक चालक को पकड़ लिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार स्क्रैप से भरा ट्रक हंबरां रोड से जालंधर बाईपास की ओर जा रहा था।

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक एक प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। घायल की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों मजदूर हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें