Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

समराला में बड़ा हादसा: चार धाम के यात्रियों को ले जा रही बस खड़ी ट्रॉली से टकराई, दो यात्रियों की मौत

May 22, 2024

समराला में बड़ा हादसा: चार धाम के यात्रियों को ले जा रही बस खड़ी ट्रॉली से टकराई, दो यात्रियों की मौत

समराला: आज सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच समराला में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, इंदौर से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों से भरी बस समराला के पास चहलां गांव में सड़क के बीच खड़े एक टिप्पर ट्रॉली से टकरा गई। यह हादसा इतना भयानक हुआ कि बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद समराला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें