Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में बड़ी दुर्घटना, अचानक असंतुलित होकर नहर में गिरी गाड़ी, दो युवा पटवारियों की हुई मौत

तरनतारन: बीती रात एक होंडा सिटी कार हादसे के दौरान नहर में जा गिरी। जिसमें कार में सवार दो युवा पटवारियों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान नारली निवासी रणजोत सिंह और भिक्खीविंड निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पटवारी थे।

इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे हरिकेवली की तरफ से आ रहे दो युवकों की कार अचानक असंतुलित होकर थाने के पास नहर में जा गिरी। पानी का बहाव अधिक होने के कारण गाड़ी नहर में डूब गई और गाड़ी में मौजूद दोनों पटवारियों की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि मृतक पटवारी हरजिंदर सिंह की छह महीने पहले ही शादी हुई थी और उनके घर में पत्नी के अलावा सिर्फ उनकी मां ही मौजूद हैं, जबकि पटवारी रणजोत सिंह के परिवार में एक भाई, मां ही मौजूद हैं।

Exit mobile version