Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के शेरपुर चौक पर फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा: ऑटो सामने आने से पलटा ट्रक,1 घायल

लुधियाना के शेरपुर चौक पर फ्लाई ओवर पर ट्रक के सामने ऑटो आने से बड़ा हादसा हो गया। ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक मार दिया। जिसकी वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ और ट्रक पलट गया। यह ट्रक सूत से भरा हुआ था और साहनेवाल से गुजरात जा रहा था। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक भाग निकला।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और सड़क को ब्लॉक कर दिया ताकि आगे कोई हादसा न हो. वहीं अब ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया जा रहा है। ट्रक चालक ने बताया कि अचानक ऑटो आगे आ जाने से हादसा हुआ। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसा रात में हुआ है, पुलिस अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे और अब भी ट्रक को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version