Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: स्क्रैप से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर की मौत

October 12, 2024

खन्ना नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: स्क्रैप से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर की मौत

लुधियाना: खन्ना नेशनल हाईवे पर मलेरकोटला चौक के पास बड़ा हादसा हुआ। बता दें कि, स्क्रैप से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की जान बच गई। इसके बाद जब घायल ड्राइवर पुल की स्लैब ऊपर लेट गया तो करीब 40 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपू वर्मा (24) निवासी रानी रूदापुर जिला गौंडा (यूपी) के तौर पर हुई है। दीपू वर्मा लुधियाना के भगवान चौक नजदीक रहता था। मृतक दीपू वर्मा के भाई जिया वर्मा ने बताया कि दीपू करीब 6 सालों से लुधियाना में स्क्रैप वाली गाड़ी चलाने का काम करता था। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।

दीपू का करीब 6 सालों का बेटा है। दीपू स्क्रैप वाली गाड़ी लेकर लुधियाना से सरहिंद की तरफ जा रहा था तो खन्ना में पुल पर गाड़ी पलट गई। खिड़की से निकलने के बाद दीपू की जान बच गई। बताया जा रहा है कि दीपू पुल की स्लैब ऊपर लेट गया। इसके बाद सीधे नीचे जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।

सिटी थाना के एएसआई मुखत्यार सिंह ने बताया कि टायर फटने के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद पुल की स्लैब से पांव फिसलने से दीपू वर्मा नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें