Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे टेंपो ट्रैवलर की ट्रॉली से हुई टक्कर, 2 की मौत

October 5, 2024

बड़ा हादसा: माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे टेंपो ट्रैवलर की ट्रॉली से हुई टक्कर, 2 की मौत

होशियारपुर: माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे एक टेंपो ट्रैवलर का शनिवार सुबह होशियारपुर में एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि टेंपो ट्रैवलर की टक्कर लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 2 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान होशियारपुर के गांव बाघपुर के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे। जम्मू होशियारपुर हाईवे पर हुए इस हादसे के तुरंत बाद होशियारपुर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें