Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई: AK-47, 25 पिस्टल और 368 कारतूस सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Major BSF operation in Amritsar

Major BSF operation in Amritsar

पंजाब डेस्क: अमृतसर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई अजनाला क्षेत्र के हरड़ खुर्द 00000गांव के पास की गई, जहां खुफिया सूचना के आधार पर एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

BSF की 117 बटालियन को मिली विशेष जानकारी के बाद यह संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस की भी सहायता ली गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और लगभग 368 कारतूस बरामद किए।

खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार देर रात मिली इनपुट के बाद शुरू की गई थी। संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ही हथियारों के इस बड़े जखीरे का पता चला।

आरोपी से पूछताछ जारी

फिलहाल हिरासत में लिया गया व्यक्ति BSF की 117 बटालियन के कब्जे में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हथियारों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

ये भी पढ़ें…

बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से इलाके में निगरानी बढ़ा रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version