Site icon Dainik Savera Times

Amritsar Airport पर 1 अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव: पढ़े उड़ानों का पूरा शेड्यूल

Amritsar Airport

Amritsar Airport

पंजाब डेस्क: अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल ग्रीष्मकालीन उड़ान संचालन में अहम बदलाव किया गया है। यह कदम भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा रनवे की मरम्मत और उन्नयन कार्यों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

हवाई अड्डे के निदेशक भूपिंदर सिंह ने बताया कि नोटीस टू एयरमेन (NOTAM) के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक रनवे पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी।

उड़ान संचालन में बदलाव

इस दौरान सभी एयरलाइनों ने अपने फ्लाइट शेड्यूल में संशोधन किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए उड़ानें या तो बंद होने के समय से पहले संचालित होंगी या बाद में शिफ्ट की जाएंगी। अमृतसर हवाई अड्डे का ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम कुल 62 उड़ानों का है, जिनमें 40 घरेलू और 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

अमृतसर हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, कुल्लू, श्रीनगर और पुणे से जुड़ा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दोहा, दुबई, सिंगापुर, बर्मिंघम, लंदन गैटविक, कुआलालंपुर, शारजाह और बैंकॉक के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं।

रनवे उन्नयन का विवरण

एयरपोर्ट प्रशासन 3,658 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी रनवे पर दो परतों में कालीन बिछाएगा, ताकि बोइंग 747-800 जैसे बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, रनवे के दोनों सिरों पर स्थित RESA (Runway End Safety Area) का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…

यरपोर्ट अथॉरिटी की यात्रियों से अपील

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट समय की पुष्टि अवश्य कर लें और समय पर हवाई अड्डे पहुंचने की योजना बनाएं।

Exit mobile version