Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हत्या, अपहरण और हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, कई आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा : कैनाल कॉलोनी थाना पुलिस ने शहर में अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में 8 आरोपियों को दबोचा है। इसके अलावा लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

समलैंगिक संबंधों के विवाद में युवक की हथौड़ी से मारकर हत्या, दो गिरफ्तार :

पहले मामले में अर्जुन नगर निवासी रघवीर सिंह उर्फ लक्की की हत्या की गुत्थी को कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों – किरणदीप सिंह (निवासी बीह्मण दीवाना) और सोनी सिंह (निवासी बल्लूआना) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार हथौड़ी और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। बताते चले कि 12 सितंबर को रघवीर सिंह का उसके किराए के मकान में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन रविंदर कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किरणदीप सिंह (पेशे से ड्राइवर) के संबंध पहले सोनी सिंह से थे। बाद में किरणदीप, रघवीर सिंह (लक्की) के साथ रहने लगा। कुछ समय बाद रघवीर और किरणदीप में झगड़ा होने लगा, जिसके बाद किरणदीप दोबारा सोनी सिंह के पास वापस जाना चाहता था, लेकिन रघवीर उसे रोकता था। इसी रंजिश के चलते किरणदीप और सोनी सिंह ने मिलकर योजना बनाई और 12 सितंबर को सोनी सिंह ने हथौड़ी से हमला कर रघवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version