Site icon Dainik Savera Times

मेजर जनरल Jagdeep Singh Cheema ने नए एडीजी एनसीसी डायरेक्टरेट पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का कार्यभार संभाला

चंडीगढ़। मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने एनसीसी डायरेक्टरेट पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपी एंड सी) के 13वें एडिशनल डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्यभार संभाला है। अपने 36 वर्षों की विशिष्ट सेवा का अनुभव के साथ नई भूमिका में, मेजर जनरल चीमा एनसीसी डायरेक्टरेट पीएचएचपी एंड सी की देखरेख करेंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में आठ समूह मुख्यालय शामिल हैं। डायरेक्टरेट 56 जिलों के 2000 कॉलेजों और स्कूलों में लगभग 1.5 लाख कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करता है, जो युवाओं के समग्र विकास और भावी नेतृत्व करने वाले कैडेट्स को मार्गदर्शन देने पर केंद्रित है।

मेजर जनरल चीमा भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में एक योग्य प्रशिक्षक भी रहे हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता में पंजाब विश्वविद्यालय से दो एम-फिल डिग्री और “भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त युद्ध क्षमताओं का महत्वपूर्ण मूल्यांकन” पर शोध के लिए पीएचडी शामिल है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र और 1988 में 223 मीडियम रेजिमेंट में कमीशन्ड, मेजर जनरल चीमा ने प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ असाइनमेंट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें इथियोपिया और एरिट्रिया में यूएन मिशन और भारत के हाई कमीशन में रक्षा राजनायिक के रूप में भी कार्य किया है।

उनकी कमांड असाइनमेंट्स में 223 मीडियम रेजिमेंट की कमांड, बारामूला में आर्टिलरी ब्रिगेड और माउंटेन स्ट्राइक कोर (वेस्ट) के हिस्से के रूप में आर्टिलरी डिवीजन के जनरल ऑफिसर के पद शामिल हैं। स्टाफ असाइनमेंट्स में आर्मी हेडक्वार्टर में जीएसओ, डिवीजनल हेडक्वार्टर में कर्नल क्यू, कॉर्प्स हेडक्वार्टर में कर्नल ए, ब्रिगेडियर ओएल और कमांड हेडक्वार्टर में मेजर जरनल आर्टिलरी रहे हैं।

Exit mobile version