Site icon Dainik Savera Times

मानसा में बड़ी वारदात: DC के गनमैन के घर चलीं गोलियां, 2 लोगों की मौत

Mansa News: पंजाब के मानसा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। झुझार नगर के पास हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मानसा की डिप्टी कमिश्नर (DC) का गनमैन और उसका एक बेटा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर तैनात थे। वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर थे।

DC के गनमैन के परिवार पर चलीं गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना में पुलिसकर्मी, उसकी पत्नी और दोनों बेटे प्रभावित हुए हैं। गोलीबारी में पुलिसकर्मी और उसके एक बेटे की जान चली गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें…

फायरिंग या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी में गोली चलने की बात सामने आई है, लेकिन यह जांच का विषय है कि परिवार पर किसी अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई या मामला आत्महत्या से जुड़ा है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version