Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में J&K पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशीले पदार्थों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

पंजाब डेस्क: अमृतसर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित हथियार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन अमृतसर देहात पुलिस के सहयोग से ड्रीम सिटी इलाके में चलाया गया, जहां पुलिस टीम ने एक किराए की कोठी पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंडियाला निवासी सूरजदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जम्मू में पहले से ही एक मामला दर्ज बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई रेड

जानकारी के मुताबिक, जम्मू पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अमृतसर के ड्रीम सिटी इलाके में एक कोठी किराए पर लेकर रह रहे हैं। इसके बाद जम्मू पुलिस ने अमृतसर देहात पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान की योजना बनाई। मौके पर पहुंची टीम ने कोठी की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

हथियार और नशीला पदार्थ बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल, मैगजीन और करीब 420 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें…

अन्य कनेक्शन की जांच जारी

डीएसपी यदविंदर सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ जम्मू में मामला दर्ज है और अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्क, हथियारों की सप्लाई और नशे के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही हैं।

Exit mobile version