Site icon Dainik Savera Times

फरीदकोट में बड़ा सड़क हादसाः मिनी ट्रक व ट्रेलर की टक्कर से पांच लोगों मौत, कई घायल

चंडीगढ़। पंजाब के फरीदकोट जिले में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक और एक ट्रेलर की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोटकपुरा-मोगा रोड पर हुई जब 10 यात्रियों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पांच अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version