Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

June 8, 2026

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

पंजाब डेस्क: जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, करतारपुर निवासी दंपती सुबह स्कूटी पर फगवाड़ा की ओर काम के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वे लम्मा पिंड चौक के पास डीएचएल ऑफिस और इंडियन ऑयल डिपो के नजदीक पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज कि महिला सड़क पर जा गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश कौर के रूप में हुई है। वहीं उनके पति कमलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सुबह के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौ को नियंत्रित किया और घायल के पर पहुंची। पुलिस ने स्थितिव्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें