संगरूर में बड़ा सड़क हादसा: चंडीगढ़ जा रही PRTC बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत, 26 घायल

संगरूर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ जा रही यात्रियों से भरी PRTC बस ओवरब्रिज की दीवार से टकराने के बाद सड़क किनारे खेतों और झाड़ियों में पलट गई।