Site icon Dainik Savera Times

Sangrur में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से कई घायल, मची चीख पुकार

Road Accident in Sangrur

Road Accident in Sangrur

पंजाब डेस्क: संगरूर जिले के घग्गा क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि जम्मू से राजस्थान के सीकर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, निजी बस जम्मू से राजस्थान के सीकर की ओर जा रही थी। जब बस घग्गा इलाके के पास पहुंची, तभी चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज गति से चल रही बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया और बस पलटकर सड़क के बीच गिर गई।

इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घग्गा थाना पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को तुरंत बस से बाहर निकालकर सरकारी और निजी एंबुलेंस की मदद से समाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें…

क्रेन की मदद से यातायात बहाल

हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। घग्गा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा बस से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी खराबी के पहलू की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version