Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता AAP में शामिल

AAP

जालंधर: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिल जारी है। वहीं आज आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में मेयर विनीत धीर ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व पार्षद विक्की कालिया के बेटे व यूथ कांग्रेस के नेता अंशुमन कालिया को पार्टी में शामिल करवाया।

पूर्व पार्षद विक्की कालिया के परिवार का कांग्रेस विधायक बावा हैनरी काफी करीबी था। ऐसे में नार्थ इंचार्ज बनने के बाद मेयर विनीत धीर ने चुनावों से पहले कांग्रेस में सेंध लगानी शुरू कर दी है और आप पार्टी को नार्थ में मजबूत करने का मन बना लिया है।

बतादें कि आप पार्टी के दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज हटाने के बाद मेयर विनीत धीर लगातार नार्थ हलके में लोगों से मुलाकात कर रहे है और उनकी समस्याओं को सुन रहे है।

Exit mobile version