Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार मामले में कपूरथला में तैनात SHO व ASI को किया गिरफ्तार

December 24, 2022

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान कपूरथला जिले के थाना ढिल्लवां, ज़िला कपूरथला में एसएचओ के तौर पर तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) हरपाल सिंह (82/जालंधर) और उसके अधीन तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरवंत सिंह (405/ कपूरथला) को 6500 रुपए की रिश्वत लेने और अतिरक्त 50,000 रुपए रिश्वत की माँग करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी पुलिस मुलाजिमों को शिकायतकर्ता इकबाल सिंह निवासी गाँव पंडोरी कद्द, ज़िला होशियारपुर से 6500 रुपए की रिश्वत लेने आरोप में गिरफ़्तार किया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने आपस में मिलीभुगत करके उसके विरुद्ध NDPS के अंतर्गत केस दर्ज करने की धमकी देकर उससे 6500 रुपए रिश्वत के तौर पर ले लिए और उसकी कार, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड ज़ब्त कर लिया। वह मुलाज़िम उसकी गाड़ी और दस्तावेज़ छोड़ने के बदले उससे 50,000 रुपए की और माँग कर रहे हैं।

इस संबंधी शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा दी। उक्त आरोपी पुलिस मुलाजिमों ने उसकी गाड़ी को दस दिनों तक अपने कब्ज़े में रखा और जब उसने आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई तो उसको गाड़ी सहित सभी दस्तावेज़ वापस कर दिए। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने आनलाइन शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और दोनों आरोपी पुलिस मुलाजिमों को शिकायतकर्ता से 6500 रुपए की रिश्वत लेने और 50,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की माँग करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है। उपरोक्त दोनों पुलिस मुलाजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें