Site icon Dainik Savera Times

अवैध हथियार रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, लग्जरी कार भी जब्त

अमृतसर : पुलिस आयुक्त जसकरण सिंह के निर्देशानुसार बुरे तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चेकिंग के दौरान 1 रिवाल्वर 32 बोर और 11 राउंड बरामद हुए। वहीं पुलिस ने लग्जरी कार भी जब्त की। आरोपी हथियार से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका जिस वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने संबंधी मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version