Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar Accident: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद लगा जाम

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/video_20260713_091000.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260713-WA0107.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/video_20260713_091800.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/video_20260713_085545-1.mp4

जालंधर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक में साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर नकोदर चौक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version