Site icon Dainik Savera Times

जालंधर रेलवे स्टेशन पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया पिता, दर्दनाक मौत

NEET student commits suicide

पंजाबः जालंधर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बेटी को बचाने के प्रयास में चलती ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह संधू निवासी विष्णु गार्डन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह परिवार के साथ ब्यास जाने के लिए निकले थे। इस दौरान ट्रेन दोपहर लगभग 12:57 बजे जालंधर स्टेशन पर रुकी, तो शमशेर सिंह प्लेटफॉर्म पर कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए नीचे उतर गए। ऐसे में वह सामान खरीद ही रहे थे कि अचानक ट्रेन चलने लगी।

ट्रेन को अचानक चलता देख ब्यास जाने के लिए डिब्बे में मौजूद उनकी बेटी घबरा गई। शमशेर सिंह ने तुरंत दौड़कर बेटी को संभालने और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी अफरा-तफरी में उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version