Man Dies After Shooting Himself : मोगा। गांव धल्लेके में 55 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जीरा रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है । डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि 55 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी धल्लेके ने शनिवार को अपने ही घर में अपने ही लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिसको लहुहूहान अवस्था में इलाज के लिए मोगा के जीरा रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के बेटे के बयान दर्ज करते हुए सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।मृतक के परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...