Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में दो गुटों के बीच हुए झगडे के दौरान चली गोली, व्यक्ति गंभीर घायल

अमृतसर (ज्योति बहल): अमृतसर में आए दिन लड़ाई झगड़ा और गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। वहीं बीती रात जिले के लक्ष्मी विहार में दो गुटों मे झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोली तक चल गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।

Exit mobile version