Site icon Dainik Savera Times

शादी समारोह में DJ पर गाना बजाने को लेकर हुई मामूली बहस के दौरान चली गोली, व्यक्ति गंभीर घायल

मुक्तसर साहिब: शादी समारोह में एक बार फिर से गोली चलने की घटना हुई है। इस बार यह मामला मुक्तसर साहिब के एक पैलेस में चल रहे शादी समारोह में घटी है। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे पास ही के नरसिंघ होम में ले जाया गया है। घायल होने वाला व्यक्ति फाइनेंस कंपनी का मालिक गुरलाल संधू बताया जा रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार डीजे पर गाना बजाने को लेकर मामूली बहस हुई और फिर लड़के वालों के रिश्तेदार ने गोली चला दी। जो बारात के साथ आए गुरलाल संधू नाम के व्यक्ति को लग गई। फ़िलहाल मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और नर्सिंग होम में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version