Site icon Dainik Savera Times

थार से सगी बहनों को कुचलने वाला गिरफ्तार, पत्रकारों से भिड़ने वाले चौकी इंचार्ज को भी हटाया

चंडीगढ़: बुड़ैल चौकी का घेराव व चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने पर अब थार से सगी बहनों को कुचलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बुड़ैल चौकी में पत्रकारों को धक्के मारने पर धमकाने वाले चौकी इंचार्ज गुरजीवन को लाइन हाजिर कर दिया गया। सैक्टर-46 में थार के हिट एंड रन केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने सगी बहनों को कुचला था। जिससे छोटी बहन की मौत हो गई जबकि बड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान नेरोशप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो लॉ का स्टूडैंट है। आरोपी मूल रूप से अमृतसर व यहां चंडीगढ़ के सैक्टर-16 में रह रहा है। उसके पिता तहसीलदार हैं। पुलिस इस आरोपी की लाल रंग की थार को पहले ही जब्त कर चुकी है। इस मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरतने व पत्रकारों से उलझने पर सैक्टर 45 की बुड़ैल पुलिस चौकी इंचार्ज गुरजीवन सिंह को हटा दिया गया है। उसकी जगह सब इंस्पैक्टर नवीन को इंचार्ज लगाया गया है। यह हादसा बुधवार दोपहर में हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा भी किया था कि पुलिस थार वाले को बचाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को हराया, PM बनने की राह साफ

Exit mobile version