Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में भाजपा को मिली मजबूती, मनदीप भंडारी और साहिब राजपूत सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनदीप भंडारी और साहिब राजपूत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी जीवन गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्टी में नए सदस्यों को शामिल करवाने में मंडल अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मनदीप भंडारी, दविंदर कुमार, नवीन कुमार, दविंदर कुमार मिंकू, शिवम विज, ज्ञान चंद शर्मा, साहिब राजपूत, अखिलेश कुमार, एमराज अंसारी, सिट्टू कुमार, गुरबचन सिंह, अंकुश सिंह, धीरज कुमार, अश्वनी कुमार, चंदन कुमार, सुयश, अमित पटवा, जतिन राजपूत, कुलदीप, अरुण कुमार, कश्मीर चंद, महेश त्रिपाठी, दुर्गेश पटवा, अमित मचल, गगन, जयदीप, कृष्ण यादव और राजू झा सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है। मौदगिल ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कैलाश चौधरी, शिनू चुघ, उपाध्यक्ष सुमित टंडन, गुरदीप सिंह नीटू, दविंदर जग्गी, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, मुकेश साहनी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version