Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र: Dr. Subhash Sharma

April 14, 2024

भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र: Dr. Subhash Sharma

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) पर प्रतिक्रिया देते हुए, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस घोषणापत्र में बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं के अरमान, महिलाओं का सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण और खेत खलिहान का उत्थान और देश के विकास की गति और प्रगति को बढ़ाने का संकल्प है। इस घोषणा पत्र में पीएम मोदी के ज्ञान – गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने जो वादे किए थे उन सभी वादों पर भाजपा खरी उतरी है। 

मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में किए गए काम, जनता को पसंद आए हैं। देशवासी जानते हैं कि जो भी वादे पीएम मोदी करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं। बीजेपी अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित रही है और घोषणा पत्र में किए गए तमाम वादे देश को विकास के रास्ते पर लेकर जाएंगे। उन्होंने संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत एवं देश को आगे बढ़ाने एवं उसे सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब कल्याण के तहत तीन करोड़ से ऊपर नये घर बनाने का काम किया जायेगा। उज्जवला योजना जारी रहेगी और इसके तहत पाइप लाइन से सस्ती दर पर गैस देने का काम भी होगा।पटियाला से डॉक्टर धर्मवीर गांधी को टिकट मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें