Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manjinder Singh Sirsa ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर व्यक्त किया शोक

January 14, 2023

Manjinder Singh Sirsa ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर व्यक्त किया शोक

चंडीगढ़ : भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और अनुयायियों के साथ मेरी हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूं।

बता दें, कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें