Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manmohan Singh को उनके कद के अनुसार नहीं मिला सम्मान : Pargat Singh

December 31, 2024

Manmohan Singh को उनके कद के अनुसार नहीं मिला सम्मान : Pargat Singh

Manmohan Singh : पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष, विधायक और पूर्व मंत्री प्रगट सिंह ने मंगलवार को बात करते हुए कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वह सम्मान और श्रद्धा सुमन नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था। प्रगट सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ न्याय नहीं किया है। मनमोहन सिंह को वह श्रद्धा सुमन और सम्मान मिलना चाहिए था, जो राजघाट पर बाकी प्रधानमंत्री के संस्कार के समय मिलता है। मनमोहन सिंह का योगदान देश की अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय है। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कद मनमोहन सिंह का था, वह किसी भी प्रधानमंत्री से कम नहीं था और भाजपा ने उनके साथ न्याय नहीं किया। दिल्ली सरकार द्वारा पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए देने के फैसले पर भी प्रगट सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम धर्म की राजनीति को बढ़ावा देगा और यह देश के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर पंडितों और ग्रंथियों को यह राशि दी जा रही है, तो क्या पादरियों और मौलवियों को भी यही दिया जाएगा? अगर ऐसा किया जाता है, तो कहीं भी कोई जगह नहीं बचेगी, जहां धर्म की राजनीति का असर न हो। यह देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें