Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में नौकरियां की बहार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अब तक 63,943 युवाओं को दी दिया रोजगार

Mann government employment 61,000 young people four years

Mann government employment 61,000 young people four years

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले चार सालों में सरकारी नौकरियां के क्षेत्र में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार, अप्रैल 2022 से अब तक 63,943 युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। खास बात यह है कि ये सभी भर्तियां पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर की गई हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने 916 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पद संभालने के बाद से ही पंजाब सरकार ने एक व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया था। अब तक 63,943 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक भी नियुक्ति को अदालत में चुनौती नहीं दी गई, क्योंकि हर भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष रही है।

पिछले 4 सालों में नौकरियों का साल-वार आंकड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों का विवरण इस प्रकार है:
2022: 26,000 से ज्यादा नौकरियां (25 से अधिक सरकारी विभागों में)
2023: 14,000 नौकरियां (मुख्य रूप से पुलिस और राजस्व विभाग में)
2024: 10,000 नौकरियां (शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में)
2025: 10,000 से ज्यादा नौकरियां (पुलिस कांस्टेबल और अन्य सरकारी पद)

युवाओं के लिए उम्मीद की किरण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि रोजगार सृजन उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। लगातार हो रही भर्तियों से युवाओं का सरकारी सिस्टम पर भरोसा बढ़ा है। बेरोजगारी कम करने में मदद मिली है और राज्य में पारदर्शी शासन की छवि मजबूत हुई है।

मेरिट और पारदर्शिता की मिसाल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की यह पहल दिखाती है कि अगर नीयत साफ हो, तो बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के भी बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जा सकता है। यह नीति पंजाब के युवाओं के लिए नई उम्मीद और नए अवसर लेकर आई है।

Exit mobile version