Site icon Dainik Savera Times

ड्रग माफिया पर लगातार सख्त कार्यवाही कर रही मान सरकार, एक-एक के घर पर चल रहा बुल्डोजर : मनीष सिसोदिया

Drug mafia: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेता और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान ‘युद्ध नशेयां विरूद्ध’ की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हम पंजाब से नशे का सफायाकर देंगे।

मंगलवार को लुधियाना में ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा के साथ मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें पंजाब पुलिस का इस्तेमाल नशा तस्करों को बचाने के लिए करती थी। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार पुलिस के माध्यम से नशे का खात्मा कर रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ड्रग माफिया पर लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए उनके एक-एक घर पर बुल्डोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में नशा तस्करों के खिलाफ करीब 2500 मामले दर्ज हो चुके हैं और करीब 4500 लोग पकड़े जा चुके हैं। वहीं 54 नशा तस्करों के घर गिराए गए और 51 एनकाउंटर
किए गए।

इसके अलावा करीब 65 लाख ड्रग मनी और 7 लाख नशीली कैप्सूल एवं भारी मात्र में अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि आप सरकार नशे को लेकर कितना गंभीर है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे से जुड़े लोगों को अब अपना धंधा बंद करना होगा नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। आप सरकार में नशा एक भी नशा तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे।

Exit mobile version