Site icon Dainik Savera Times

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, अमृतसर ग्रामीण SSP को किया सस्पेंड, जानें वजह

चंडीगढ़। भगवंत मान सरकार ने अमृतसर देहात के एसएसपी को सस्पेंड कर दिया है। पता चला है कि पिछले समय से अमृतसर देहात के एसएसपी द्वारा गैंगस्टरो के खिलाफ चल रही पंजाब सरकार की मुहिम में लापरवाही बरती गई। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में विफलता के चलते अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई और कानून व्यवस्था कायम रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version