लुधियाना: “मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कनाडा में रह रहे भारतीयों की निःस्वार्थ सेवा और महान चित्रकार शोभा सिंह जी को याद करना हमारे लिए गर्व की बात है।” ये शब्द भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहे।
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड सुनने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय समुदाय की सेवा, पंजाब की समृद्ध विरासत और देश की उपलब्धियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानने का अवसर मिला।
मन की बात को प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल,प्रदेश महामंत्री रजनीश धीमन, प्रवीण बंसल, डॉ.डी.पी.खोसला, महामंत्री हर्ष शर्मा, शीनू चुघ, सुमित टंडन, महेश शर्मा, नरेंद्र सिंह मल्ही, गुरदीप सिंह निट्टू, सतनाम सिंह सेठी, पार्षद सुमन वर्मा, रोहित सिक्का, राजेश मिश्रा, कुलवंत सिंह क्रांति, पूर्व पार्षद सुनीता रानी, निर्मल सिंह एस एस, सनी खोसला, हरगोबिंद तिवारी, सचिव संजीव चौधरी, प्रेस सचिव डाक्टर सतीश कुमार, अमित नागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजिन्दर सिंह, बीसी मोर्चा अध्यक्ष नवीन सैनी, जतिन शर्मा, क्रांति डोगरा, सीमा शर्मा, नितीश धवन, सर्कल अध्यक्ष चिराग अरोड़ा, नवीन वडेरा, अमित शर्मा, केशव गुप्ता, गुरविंदर सिंह जॉली मुकेश गौतम, हरीश कलिआ हरीश सगड़, हिमांशु नागी, अमरजीत टिक्का, नरिंदर दत्ता, डिम्पी मकड़ राजिंदर शर्मा, दीपू शर्मा, सविता, मोहित सिक्का, सुनील मेहरा, संजीव शर्मा, जतिंदर वशिष्ठ, भूषण शर्मा और अन्य भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मन की बात सुनी।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए विशेष गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी ने कनाडा के टोरंटो स्थित साईं धाम फूड बैंक द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा का उल्लेख किया। यह संस्था हर महीने 60 हजार से अधिक जरूरतमंदों और दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवा रही है। इसी प्रकार, रेड एफएम कनाडा के कुलविंदर संघेड़ा, जिनका संबंध जालंधर जिले से है, द्वारा कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के ‘सरबत के भले’ और निःस्वार्थ सेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी बेहद सराहनीय है।
केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा अपनी बातचीत में महान चित्रकार शोभा सिंह जी की कला, विशेषकर सिख गुरुओं के चित्रों और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को याद करना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी कला ने पंजाब की पहचान को विश्व स्तर पर एक विशेष स्थान दिलाया है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि ‘मन की बात’ में दिल्ली के एक युवा द्वारा नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने की बताई गई कहानी नशे की समस्या से जूझ रहे पंजाब के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हर बार मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम ऐसी कहानियां हमारे साथ साझा करता है, जो पूरे समाज, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। मोदी जी का यह कार्यक्रम केवल कहानियां नहीं है, बल्कि देश के समकालीन इतिहास का एक संकलन भी है।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

