Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुनी गई ‘मन की बात’

August 30, 2026

जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुनी गई ‘मन की बात’

‘Mann Ki Baat’ heard at 140 locations in Jalandhar. : जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का शहर में 140 से अधिक स्थानों पर आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने ‘मन की बात’ को जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने वाला मंच बताया। इन कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू तथा जोनल प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, विशेष रूप से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला ऐसा मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर में 140 से अधिक केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। यह कार्यक्रम देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जोनल प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय समाज को जागरूक करने, कर्तव्यबोध बढ़ाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के विचारों को लेकर लगातार जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई इबारत लिखी जा रही है, जबकि दूसरी ओर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है तथा भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कार्य कर रहा है। जालंधर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल टीमों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें