Site icon Dainik Savera Times

अटवाल के प्रचार को धार देने मनोज तिवारी, रवि किशन व निरहुआ आएंगे जालंधर: Jiwan Gupta

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के प्रचार को धार देने के लिए भोजपुरी सितारे अगले दो दिनों में जालंधर आएंगे, जिसमें 5 मई दिन शुक्रवार को मनोज तिवारी और रवि किशन जालंधर पहुंचेंगे और जालंधर के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार व बैठकें करेंगें। जीवन गुप्ता ने कहा कि 7 मई रविवार को भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक निरहुआ जालंधर में प्रचार करने के लिए आएंगें और वह भी चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर के वोटरों से भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट मागेंगें।

Exit mobile version