Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में BJP Headquarters पहुंचे मनप्रीत बादल, कुछ ही देर में करेंगे ज्वाइन

दिल्ली में BJP Headquarters मनप्रीत बादल पहुंच गए हैं। कुछ ही समय में वह बीजेपी में शामिल हो जायेंगे। मनप्रीत बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें करीब डेढ़ बजे पाार्टी मुखालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। मनप्रीत बादल को पार्टी में शामिल करके भाजपा एक मजबूत सिख चेहरे के साथ पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।वह 1995 से 2012 तक पंजाब विधान सभा के सदस्य रहे और उन्होंने 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है। मनप्रीत ने 2011 में प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल (SAD) से अलग होकर पंजाब पीपुल्स पार्टी बना ली थी। मनप्रीत चार बार एमएलए चुने जा चुके हैं। हालांकि 2012 के पिछले चुनाव में वह जीत नहीं पाए थे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में वो फिर विधायक बने और कैप्टन सरकार में एक बार फिर उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में पद संभाला।

Exit mobile version