Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसा में जंगली कुत्तों का कहर, 9 साल की बच्ची को बुरी तरह से नोचा, हालत गंभीर

March 18, 2026

मानसा में जंगली कुत्तों का कहर, 9 साल की बच्ची को बुरी तरह से नोचा, हालत गंभीर

पंजाब डेस्क: मानसा जिले में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब गंभीर रूप ले रहा है। ताजा मामला बुढलाड़ा कस्बे के गांव बछोआना का है, जहां पांच से छह आवारा कुत्तों ने 9 वर्षीय सुखमण कौर पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को ज़मीन पर गिरा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से ही बच्ची को कुत्तों के चंगुल से बचाया जा सका।

घटना के समय बच्ची अपनी दादी के साथ खेत जा रही थी। अचानक कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते उसे तुरंत बुढलाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया।

गांव में बढ़ता खतरा

बछोआना गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बच्ची के परिवार के सदस्यों, इकबाल सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:

 

प्रशासन से ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे आवारा कुत्तों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें और गांववासियों को इस खतरे से मुक्त करें। साथ ही, बच्ची के इलाज में प्रशासन से मदद की भी गुहार लगाई गई है। जिला स्तर पर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब गंभीर चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं में और इजाफा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें