Site icon Dainik Savera Times

Mansa Crime: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानसा: पंजाब में मानसा जिले के कोटली कला गांव में आज सुबह आपसी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय कुलविंदर सिंह सुबह अपने गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी उसी गांव के एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुलविंदर सिंह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version