लुधियाना: लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। हर दिन विपक्षी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता और आम लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।
रविवार को कांग्रेस नेता इंद्रजीत टोनी कपूर, संदीप सिंगला और अकाली नेता चरणजीत सिंह बॉबी, कवलजीत सिंह आप में शामिल हो गए। उनके साथ नाथी राम, सचिन, संजीव, अब्दुल, साजन, विजय, टिंका, विकास, कैलाश, हनी, विजय भी आप में शामिल हुए।
इसके अलावा पूजा भारद्वाज (सीता), उष्मा सिंगला, सुलखना गाभा, मणिलाल, मुस्कान शर्मा, संतोष, अभय वर्मा, युवराज, रोहित कुमार, अमित कुमार, सुरिंदर कुमार, संदीप, अशोक कुमार, महेंद्र, पवन, हरिंदर, विशु, राज, मयंक, संदीप, कृष्णा, निखिल कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता तरूणप्रीत सिंह सौंध ने कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप नेता डॉ. सनी की मौजूदगी में सभी लोगों को आप में शामिल कराया। अहलूवालिया, हरचंद सिंह बर्स्ट, नील गर्ग ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री तरुणप्रीत सौंध ने कहा कि इन सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि लोगों को पार्टी की नीतियों और काम पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है जो लोगों के हितों की रक्षा कर रही है और पंजाब के विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...