Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप व अकाली दल के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

December 7, 2023

आप व अकाली दल के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (आप) और अकाली को बुधवार को उस वक्त करारा झटका लगा जब इन पार्टियों से जुड़े 60 से ज्यादा सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और प्रदेश संगठन मंत्री मंथरीश्री निवासुलू ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चिन्ह देकर स्वागत किया।

पंजाब के पूर्व भाजपा विधायक के.डी. भंडारी और श्री निवासुलु ने कहा कि पंजाब का युवा नशे की गिरफ्त में है, भ्रष्टाचार व्याप्त है और कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए व्यापारी और उद्योगपति पंजाब छोड़ रहे हैं। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों की इन गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय सिर्फ अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब का खजाना और संसाधन लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब और पंजाब के लोगों को उपेक्षित न समझे। पंजाब भाजपा पंजाब की भलाई के लिए अहम भूमिका निभाएगी। पंजाब के लोग इस बार भाजपा का साथ देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें