Site icon Dainik Savera Times

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार राखियों से गुलजार

Markets are buzzing with Rakhi : मोगा। रक्षाबंधन का पावन पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों की दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ रही है, जो अपने भाइयों के लिए प्यार और स्नेह का खास तोहफा चुन रही हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/223336.mp4

महिलाओं में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि साल बाद आने वाले इस पवित्र त्योहार को वे अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर खुशी के साथ मनाएंगी। बहनों ने कहा कि भाई से बढ़कर उनके लिए कोई चीज नहीं है। भाई का प्यार और स्नेह ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। राखी विक्रेताओं ने बताया कि इस बार बाजार में राखियों के कई नए और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। खास तौर पर ‘वीरा-भाभी’ वाले सेट तथा अन्य मनमोहक डिजाइन वाली राखियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/221305.mp4

दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ राखियों और मिठाइयों की बिक्री में और तेजी आएगी।रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में बनी यह रौनक भाई-बहन के अटूट प्रेम और मजबूत रिश्ते की खूबसूरत झलक पेश कर रही है।

Also Read :

Exit mobile version