अमृतसर: मानसा से प्रेमी युवक विवाहिता को अपने साथ अमृतसर लेकर आया। यहां एक होटल में ठहरे। होटल में प्रेमी ने विवाहिता की हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बलविंदर सिंह निवासी गांव झुनीर जिला मानसा ने पुलिस को बताया कि सुखचैन सिंह निवासी गांव धान सिंह खाना बठिंडा इस समय निवासी गांव सरदूलगढ़ मानसा जिसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, उनके पास वर्कशॉप में 1 साल से वैल्डिंग का काम कर रहा है जिस कारण उसका अक्सर उनके घर में आना-जाना लगा रहतै। इसी दौरान सुखचैन सिंह ने उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने सुखचैन सिंह को काम से निकाल दिया।
वह फिर वापस सरदूलगढ़ चला गया परंतु उनकी पत्नी जसपाल कौर को फोन कर तंग परेशान करने लगा और फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। उसने उसकी पत्नी को धमकाया, अगर उसके साथ अवैध संबंध नहीं बनाए तो उसके बेटे को जान से मार देगा। उनकी पत्नी इस बारे में उन्हें अक्सर बताती थी। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी जसपाल कौर धार्मिक यात्र का कह कर घर से गई थी। 29 जुलाई की सुबह उनके बेटे गुरप्रीत सिंह के नंबर पर उनकी पत्नी ने फोन किया। बताया कि उसे सुखचैन सिंह अपने साथ अमृतसर ले आया है। सुखचैन सिंह ने उसे डरा धमकाकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया है। कह रहा है कि अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ हमेशा के लिए रहे।
मगर वह सुखचैन सिंह की बात को नहीं मान रही है और अपने परिवार को छोड़ने की बात से इनकार कर दिया है। इसलिए उसे सुखचैन सिंह से अपनी जान का खतरा है। वे उसे बचा लें। उसके बाद फोन कट गया। फिर उनकी पत्नी का फोन नहीं आया। उन्होंने बार-बार फोन वापस कर संपर्क करने का प्रयास किया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। वह अपने साले परमजीत सिंह और रिश्तेदारों को साथ लेकर अपनी पत्नी की तलाश करते हुए अमृतसर पहुंचा। वहां पर उन्हें पता चला है कि उनकी पत्नी का एमएम क्लार्क होटल कटड़ा आहलूवालिया नजदीक खूबी राम हलवाई से मिली है।
थाना कोतवाली की पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखा गया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी की सुखचैन सिंह ने हत्या की है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पैक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज कर नाकाबंदी की गई। इस दौरान आरोपी सुखचैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अमृतसर से फरार होने की तैयारी में था। लाश का पोस्टमार्टम करवा के परजिनों को सौंप दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...