Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के 3 महीने बाद ही विवाहिता को घर से निकाला, पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

December 19, 2024

शादी के 3 महीने बाद ही विवाहिता को घर से निकाला, पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

खन्ना(हरीश) : सिटी थाना 2 की पुलिस ने जोतिका निवासी गली नंबर 17 कृष्णा नगर खन्ना की शिकायत पर कथित आरोपियों गगनदीप सिंह (पति), मनजीत सिंह (ससुर) तथा परमजीत कौर (सास) निवासी बरमालीपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 406, 120बी के तहत केस दर्ज किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी शादी 3 मार्च 2024 को गगनदीप सिंह के साथ हुई थी। ग्रीनलैंड होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिस पर लाखों रु पए खर्च आया था। ससुराल वालों की मांग के अनुसार उन्हें सोने के गहने दिए गए थे। घरेलू सामान दिया गया था। बारात की अच्छी मेजबानी की गई थी।

शादी के 2 दिनों बाद ही उसके पिता हरिबंद सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे, उसे तंग परेशान किया जाने लगा। ससुराल वाले उसे कहते थे कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पर 20 तोले सोने के जेवरात दिए थे लेकिन उनके बेटे की शादी में इतना सोना नहीं आया।

इसके साथ ही ससुराल वाले 5 लाख रु पए की मांग करने लगा। उसे कहने लगे कि वे मायके वालों से कार लेकर आए तथा गगनदीप को अपने साथ घूमने ले जाए। यहां तक कि उसे कमरे में बंद करके तसीहे देते थे। उसे बीमार होने पर दवा तक नहीं दिलाते थे।

17 जून 2024 को उसे दवा दिलाने की बजाय मायके घर छोड़ दिया गया तथा कहा गया कि 5 लाख तथा कार की मांग पूरी होने के बाद वह ससुराल आए, जिसके कारण उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दे दी थी। शिकायत की जांच पड़ताल के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें