Site icon Dainik Savera Times

शहीद सिपाही मंदीप सिंह को 3 वर्षीय मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, बेसुद्ध पत्नी को दिलासा देने वाली हर आंख नम

शाहकोट: नकोदर में कपड़ा व्यापारी भूपिंदर उर्फ टिम्मी चावला हत्याकांड के दौरान उनकी सुरक्षा करते हुए जान देने वाले कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह का शुक्रवार शाहकोट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लोकसभा सदस्य चौधरी संतोख सिंह और हल्का विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवाली भी मौजूद रहे। शहीद मंदीप सिंह के अंतिम संस्कार के समय पत्नी और बेटे का बुरा हाल था। हर एक आंख नम दिखाई दी, सुद्ध-बुद्ध खोई पत्नी इस बात पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रही थी कि उसका सुहाग अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं, खिलौनों से खेलने की उम्र में महज 3 साल के मासूम बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

Exit mobile version