Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया याद, देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रण

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया याद, देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रण

लुधियाना: आज शहर के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले वीरों को याद किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की तरक्की में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। स्प्रिंग डेल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और देशभक्ति गीतों के साथ हुई। विद्यार्थी स्कूल की वर्दी में कार्यक्रम में शामिल हुए। कई बच्चों ने सैनिकों की वर्दी पहनकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए और सभी का मन मोह लिया।

स्कूल की अध्यक्ष अविनाश कौर वालिया, निदेशक मनदीप वालिया, कमलप्रीत कौर, उप निदेशक सोनिया वर्मा और प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को देश की तरक्की और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जीएनसीडब्ल्यू में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम करवाया गया। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली। छात्रों ने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान और देश के प्रति गर्व दिखाया। कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक समारोह से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। स्कूल में इस मौके पर कई अन्य गतिविधियां भी करवाई गईं। निदेशक गुरमीत कौर गिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। आदर्श विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक सुनीता अरोड़ा और अमृता बंसल के नेतृत्व में किया गया। सभी संस्थानों में विद्यार्थियों को देश से प्रेम करने, एकता बनाए रखने और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें